राजकीय संग्रहालय एवं बुंदेली के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय नि:शुल्क अभिनय नाट्य कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधुनिक संसाधनों के साथ प्रतिभा निखारने के तरीके बताए गए।
वरिष्ठ कथाकार विवेक मिश्र और आरपी निरंजन ने आरिफ शहडोली द्वारा लिखित ई-काव्य संग्रह दिल से निकली बात का विमोचन किया गया। विवेक मिश्र ने कहा कि ई-बुक के जरिए हम दुनिया में कहीं भी अपनी अभिव्यक्ति पहुंचा सकते हैं। इस दौरान देववृत्त बुधौलिया ने धर्मवीर भारती द्वारा लिखित अंधा युग नाटक की अश्वत्थामा संवाद को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी चरित्र को अभिनीत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान राकेश वीर कमल, सत्यार्थी, देवराज चतुर्वेदी, प्रशांत पचौरी, प्रभात अग्रवाल, सुंदर लिखार, मनोज शर्मा, शीलू, भूपेश यादव, शिवम यादव, दिनेश जैन, शैलेंद्र दुबे मौजूद रहे।