फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वेलेंटाइन को दिया उपहार, किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। वेलेंटाइन डे पर बुधवार को युवाओं पर इश्क का रंग चढ़ा रहा। युवाओं ने अपने वेलेंटाइन को उपहार दिया और अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान रेस्टोरेंट, पार्क और बाजार में गिफ्ट शॉप में युवाओं की भीड़ नजर आई। झांसी किले में घूमने आए जोड़े एक-दूसरे में खोए रहे। बाजार में हार्टशेप के बुके और छोटे-छोटे टेडीबियर, चॉकलेट गिफ्ट खूब पसंद किए गए। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने पार्क में घूम रहे प्रेमी जोड़ों पर नजर रखी। जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही।
सात फरवरी को रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक शुरू हुआ था। सात दिनों तक युवाओं के साथ बाजार में भी खासा उत्साह नजर आया। अलग-अलग दिन के सेलिब्रेशन के लिए अलग-अलग खूबसूरत गिफ्ट सजाए गए थे। बुधवार को वेलेंटाइन डे पर युवाओं ने सदर बाजार, सीपरी बाजार और मानिक चौक में अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदे। युवा अपने पार्टनर के साथ बरुआसागर किला, ओरछा, दतिया और रानी झांसी किले के साथ पंचतंत्र पार्क, लक्ष्मीबाई पार्क और अटल एकता पार्क में घूमने पहुंचे। रेस्टोरेंट में भी भीड़ नजर आई। इस दौरान प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे का ताउम्र साथ निभाने का वादा कर एक-दूसरे को गिफ्ट दिए।
विज्ञापन


खूब बिका गुलाब और चॉकलेट
वेलेंटाइन वीक में यूं तो रोज डे और चॉकलेट डे पर युवाओं ने पार्टनर को गुलाब और चॉकलेट दी थी। बुधवार को वेलेंटाइन डे पर गुलाब और चॉकलेट की खूब बिक्री हुई। मालिनों के चौराहे पर रोज 20 रुपये में बिकने वाला गुलाब 50 रुपये तक बिका। जबकि बुके के दाम 300 रुपये तक रहे। इस दौरान सेलिब्रेशन चॉकलेट पैक की खूब मांग रही।
विज्ञापन


महिलाओं ने मनाया वेलेंटाइन डे
झांसी। राजेश साहू क्लब के तत्वावधान में वेलेंटाइन डे कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी ने रेड ड्रेस में परफॉर्म किया। इस अवसर पर शिल्पी गुप्ता, अंजना गुप्ता, नेहा तिवारी, ज्योति यादव, दीपा वर्मा, मिताली, रजनी गुप्ता, अनु अग्रवाल, कनक, राजेश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें