फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंचनपुरा गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना पर दौड़ी टीम

Thu, 15 Feb 2024 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा क्षेत्र के कंचनपुरा गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन कर्मियों ने पैर के निशानों के आधार पर लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। वनकर्मी पूरे इलाके में लकड़बग्घे की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को गांव के एक खेत से अचानक ही कुत्तों के भौंकने की आवाज आने लगी। इस पर ग्रामीणों ने खेत की ओर रुख किया। खेत के नजदीक पहुंचने पर तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई दिया। कुछ ही देर में उस जानवर ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। यह देखकर ग्रामीण भी इधर उधर भागने लगे। गांव में तेंदुआ होने की खबर फैलते ही कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों के आधार पर लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। क्षेत्रीय वन अधिकारी राज नारायण यादव ने बताया कि कंचनपुरा गांव में तेंदुआ होने की सूचना पर टीम भेजी गई थी। पग चिह्नों की जांच करने पर लकड़बग्घा होने की पुष्टि हुई है। पूरे इलाके को सर्च किया जा रहा है। ग्रामीणों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें