फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर कीर्तन ... नगर कीर्तन में कलाबाजी का प्रदर्शन करती गतका पार्टी। संवाद
विज्ञापन
झांसी। श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा से नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भोपाल की गतका पार्टी ने हैरत अंगेज प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा झोकनबाग से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन इलाइट चौराहा, सुभाष मार्केट भ्रमण कर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार पहुंचा। नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक खालसा इंटर काॅलेज का छात्र बैंड था। भोपाल की गतका पार्टी ने जगह-जगह हैरत अंगेज शानदार प्रदर्शन किए।
महिलाएं सत्संग कीर्तन करते हुए चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह चावला, अमनदीप सिंह भाटिया, परमजीत सिंह मन्नी, मोहन सिंह भुसारी, सतप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह छावड़ा, सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, सिमरनजीत कौर, हेमा अरोडा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, नगर कीर्तन का अटल एकता पार्क मार्ग पर भाजपा के अमित साहू ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। तलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, सनी अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें