फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा की मस्ती में झूमे झांसी वाले

विज्ञापन
लायंस क्लब युवराज व जेसीआई मनस्विनी झांसी व्यापार मंडल आदि के संयुक्त आयोजित नवरात्र पर डाडिया ?
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को स्थानीय विवाह घर में लायंस क्लब युवराज, जेसीआई झांसी मनस्विनी, झांसी व्यापार मंडल और राजेश साहू क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गरबा नृत्य हुआ। इसमें गरबा के परंपरागत परिधानों को पहने महिलाओं व पुरुषों ने मैंने पायल है छनकायी...., रंगीलो मारो ढोलना.. व अन्य गरबा गीतों पर मोहक नृत्य किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानपुर के बैंड रॉक ऑन के गायकों एवं संगीतज्ञों ने मोहक गीत - संगीत प्रस्तुत किया। रेशम सिंह, शहनवाज, प्रीति शर्मा ने अपनी मधुर स्वर में गरबा के मोहक गीत गाये। संपूर्ण आयोजन को भव्य सजावट दी गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण राहुल मिठास रहे। इस अवसर पर संयोजक दीपांशु डे, शिवाली अग्रवाल, नेहा तिवारी, रजनी गुप्ता, मनोज अग्रवाल, पूनम डे, अंजलि दत्ता, मनमोहन गेड़ा, नरेंद्र मुखरैया, उर्मिला पटैरिया, राजेश साहू, उपासना बब्बर, डॉ. दीपिका त्रिपाठी, राहुल सक्सेना, मधुकर निरंजन आदि मौजूद रहे। तनु गुप्ता ने संचालन किया। लगभग सभी प्रतिभागी मास्क पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें