गरौठा। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान जखौरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदीन शर्मा को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अमृतलाल ने सम्मानित किया। अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरीमोहन शर्मा व प्रधानाचार्य राममिलन त्रिपाठी, भदरवारा साधन सहकारी समिति पर संघ के अध्यक्ष क्रांति देवी हरप्रसाद पटेल, जिला सहकारी बैंक गरौठा में हरप्रसाद पटेल, भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक, कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक सतीशचंद्र अग्रवाल, वेद माता गायत्री स्कूल में प्रधानाचार्य हरीओम तिवारी, मोतीबाई राजाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष नीलम सिंह निरंजन व प्रबंधक करन सिंह निरंजन, बार संघ कार्यालय पर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर, स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता, गोविंदनारायण गुप्ता, एसडी मेमोरियल स्कूल में केदार गुप्ता, ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान में प्रबंधक जंगबहादुर सिंह यादव व दिलीप गुप्ता, वन विभाग कार्यालय पर जगदंबा पाठक, पैराडाईज स्कूल में प्रधानाचार्य पाल, सीओ कार्यालय पर सीओ पीयूष पांडेय, डाॅ. विजय फाउंडेशन स्कूल में विजय सिंह निरंजन, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष डाॅ. अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गरौठा में प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता, पशु अस्पताल में चिकित्सक, कृषि विभाग के बीज गोदाम कार्यालय पर बीज भंडारी प्रभारी चंद्रशेखर विश्वकर्मा, कन्या पाठशाला में प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम खड़ौरा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हेमकुमार की मौजूदगी में प्रधान मनोज यादव, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुधीर गौतम व संगीतगुरु परशुराम पाठक ने ध्वज फहराया।
मारकुआं : उप्र ग्रामीण बैंक मारकुआं में शाखा प्रबंधक हरीशचंद्र जोशी व अरविंद सिंह परिहार, मारकुआं सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड में अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत, पंचायत भवन पर प्रधान हरिदास आर्या ने ध्वजारोहण किया।
सिमरधा : पंचायत भवन सिमरधा में प्रधान नरेंद्र राजपूत, आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉ. रामरतन यादव, प्राथमिक विद्यालय में हरप्रसाद निर्भय, कन्या जूनियर हाईस्कूल में सुबराती खान, कन्या प्राथमिक विद्यालय में भानुप्रताप राजपूत, यूपी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक मधुप प्रताप सिंह, कंपोजिट विद्यालय निमगहना में प्रधान विदेश राजपूत ने ध्वजारोहरण किया।
चौथामील : पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकड़ी व प्राथमिक विद्यालय नुनारखेरो में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत भवन में प्रधान किरण कौशिक ने ध्वज फहराया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक, प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी, दिनेश राय, अवधेश सोनी, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
गुढ़ा। कस्बे के पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान चंद्रभान सिंह परमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संवाद