फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चावल की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था 1.12 करोड़ रुपये का गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा टोल प्लॉजा के पास से पुलिस ने उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही गांजे की खेप को पकड़ लिया। ट्रक में करीब 1.12 करोड़ रुपये का गांजा चावल की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक में सवार दो युवक भी पकड़े गए। युवकों ने पूछताछ में बताया कि पहले भी इसी रास्ते से उड़ीसा से गांजा दूसरे हिस्सों में भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार रात स्वॉट और रक्सा पुलिस टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी। एक ट्रक को रोकने पर उसमें सवार दो युवक वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन की चेकिंग करने पर उसमें चावल के बोरे लदे मिले। शक होने पर पुलिस ने जब चावल के बोरों के पीछे तलाशी ली तब उसमें छुपाकर रखे गांजे के पैकेट पकड़ में आए। पुलिस ट्रक को लेकर रक्सा थाने पहुंची। पूरा ट्रक खाली कराने पर 450 किग्रा गांजा ट्रक से बरामद हुआ। यह सारा सामान 18 बोरी एवं 300 चावल के पैकेट के पीछे छुपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय कुमार निवासी पटियाला और विशाल कुमार निवासी लुधियाना, पंजाब बताया। इन दोनों ने बताया कि इसी रास्ते के जरिए गांजा भेजा जाता है। पुलिस के मुताबिक यह दोनों सिर्फ कैरियर का काम करते थे। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार समेत अनुपम मिश्र, दुर्गेश कुमार, रजनीश सिंह, रजत सिंह, सदानंद यादव समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें