फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर को एसटीएफ व नवाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। तस्कर मथुरा जिले का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर माह में एसटीएफ व नवाबाद पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि मथुरा जिले के थाना सुरीर अंतर्गत परसूती गांव निवासी सत्येंद्र पंडित उर्फ सत्तू पंडित भाग निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के एसआई घनश्याम यादव, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने इलाइट चौराहा के पास से तस्कर को पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि फरार चल रहे एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें