झांसी। सीपरी बाजार पुलिस नेे महिलाओें से चेन छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश हैं। तीनों पर अलग-अलग थानों में मामले भी दर्ज हैं।
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अक्तूबर माह में महिलाओं की चेन छीनने वाले थाना प्रेमनगर के रेलवे कॉलोनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी राहुल रायकवार, थाना रक्सा के ठकरास मोहल्ला निवासी अशोक पाल और थाना रक्सा के बड़ीगढ़ी निवासी सुनील रायकवार को पकड़ा था। पुलिस ने तीनों के पास से लूट का माल बरामद कर जेल भेज दिया था। सीपरी पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गैंग का सरगना राहुल है। जिस पर अलग-अलग थानों में 31 मामले दर्ज हैं।