फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पथ निरीक्षक के खिलाफ खड़े हुए गैंगमैन

Wed, 25 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
ट्रैकमैनों (गैंगमैन) की गैंग नंबर 39 के कर्मचारियों ने अपने सेक्शन रेल पथ निरीक्षक के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ग्वालियर से एकत्रित होकर आए ट्रैकमैनों ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन

ग्वालियर के रायरु स्टेशन के निकट गड्ढा खोदने के आदेश से गुस्साए गैंग नंबर 39 के ट्रैकमैनों ने सोमवार को काम बंद रखा था। ट्रैकमैनों का आरोप है कि उनके सेक्शन रेल पथ निरीक्षक (पीडब्लूआई) आए दिन बेतुके आदेश देकर परेशान करते हैं। आए दिन चार्जशीट थमाना और अनुपस्थित करना आम हो गया है। विरोध करने पर गालियां खानी पड़ती है। मंगलवार को गैंग के सभी ट्रैकमैनों ने झांसी मंडल मुख्यालय पर आकर अधिकारियों को पीड़ा सुनाई। आरपीएफ की खुफिया शाखा टीम ने भी कर्मचारियों से बात की और उनकी शिकायतीपत्र को लिया। इस दौरान रमेश चंद्र, विवेक वर्मा, ऋषिकेश मीना, रामदया, धर्मराज मीना, सत्येंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, डेविड कुमार, गनेश कुमार, दुर्गा प्रसाद व अन्य ट्रैकमैन मौजूद थे। इस मामले में रेल पथ निरीक्षक का पक्ष लेने के लिए उन्हें फोन किया, मगर उन्होंने कॉल अटेंड नहीं की। 
विज्ञापन


घरेलू काम करवाते हैं  
रेल पथ निरीक्षक अपने बंगले पर बुलाकर मुझसे अपने घर के काम करवाते हैं। विरोध करने पर मुझे नौकरी से निकलाने की धमकी देते हैं
रवींद्र, ट्रैकमैन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें