मेयर को ज्ञापन देते महाराष्ट्र समाज के लोग।
झांसी। महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी ने महापौर को ज्ञापन दिया। इसमें महाराष्ट्र समाज की ओर से मांग की गई, कि मुक्ताकाशी मंच का नाम झांसी नरेश श्रीमंत गंगाधर राव कला संस्कृति मंच रखा जाए और सीपरी बाजार ओवरब्रिज का नाम झांसी नरेश श्रीमंत गंगाधर राव सेतु रखा जाए।
कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर, उज्जवल देवधर, राहुल खांडेकर आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि झांसी नगरी महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्य भूमि है। झांसी की अनेक महत्वपूर्ण इमारतें, विद्यालय आदि के नाम महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर है। झांसी नरेश गंगाधर राव भी एक कुशल प्रशासक और साहित्य प्रेमी रहे हैं। झांसी में कोई ऐसा स्थल या भवन नहीं है, जो झांसी के राजा गंगाधर राव की स्मृति दिलाता हो। महाराष्ट्र समाज की ओर से मांग है, कि ओवर ब्रिज एवं मुक्ताकाशी मंच का नाम महाराज गंगाधर राव के नाम पर रखा जाए। इससे सभी लोगों को उनके महत्वपूर्ण व्यक्तित्व से परिचय हो सकेगा। इससे पहले कमेटी ने सांसद को भी अपनी इन्हीं मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है।