फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेनों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 39 लाख रुपये का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जीआरपी को यार्ड के पास शुक्रवार की रात कुछ बदमाशों के पहुंचने की सूचना मिली। इस पर जीआरपी ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी बदमाश मध्य प्रदेश जिले के निवासी हैं। इनके पास से सोने के सोने-चांदी के आभूषण व 21 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत जीआरपी ने करीब 39 लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। इसी बीच टीम को यार्ड में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने यार्ड में घेराबंदी की। पुलिस को देख सभी छह बदमाशों ने भागने का प्रयास किया पर असफल रहे। सभी छह बदमाशों को थाने लाया गया। पूछताछ करने के बाद पुलिस को उनके पास से 21 मोबाइल, नकदी और सोने चांदी के आभूषण मिले। यह गिरोह प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में चोरी की घटना को शातिर तरीके से अंजाम देते थे। बदमाशों ने बताया कि यदि कोई यात्री प्लेटफॉर्म पर सो रहा होता है तो वह भी उसके बगल में जाकर सो जाते थे और चुपके से रुपये या कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें