घर में झांकी सजाकर गणेश जी की पूजा करता एक परिवार।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में भगवान गणेश की भक्ति श्रद्धालुओं पर परवान चढ़ चुकी है। घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हो चुकी हैं। सभी भक्त अपने भगवान का भव्य श्रृंगार कर रहे हैं। आकर्षक झांकियां भी सजाई गई है। यह भक्ति लोगों को सोशल साइट्स पर खूब देखने को मिल रहे हैं। कहां जाए तो गणेश उत्सव की सोशल साइट्स पर धूम मची हुई है।
कोरोना वायरस से बचाव के कारण त्योहारों के सीजन में भगवान की पूजा से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिता तक ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार गणेश उत्सव पर कोरोना के कारण सार्वजनिक गणेश पंडाल नहीं सजे हैं। लेकिन भगवान के प्रति हमारी श्रद्धा तथा भक्ति में कोई कमी नहीं रहेगी। हम गणेश जी महाराज की घर में ही सेवा पूजा कर रहे हैं । भगवान के दर्शन ऑनलाइन सभी श्रद्धालुओं तक पहुंचे। ऐसे में सोशल साइट्स का उपयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समिति के सचिव राहुल खांडेकर ने बताया कि गणेश मंदिर में भगवान की आरती का ऑनलाइन प्रसारण होगा। इससे लोग घर बैठे आरती दर्शन कर सकेंगे। इधर मोहन लाल सुमन ने बताया कि गणेश उत्सव पर ऑनलाइन डांसिंग, भक्ति गीत की प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।