झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। रघुपति राघव राजा राम... का गायन हुआ और गांधीवादियों का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता के अहिंसा का सिद्धांत ही विश्व को शांति के पथ पर ले जा सकता है। उनके आदर्शों को युवा आत्मसात करें।
कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि आज हम सभी लोग राष्ट्रीय पर्व मना रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा समानता की बात कही है। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श हमारे लिए कर्तव्य मार्ग हैं। कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रपिता का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... का गायन किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। इधर जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अवनीश कुमार, विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज प्रथम संजय कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव, रतीराम वर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, उदय सोनी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली, प्रबंधक राम प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. एके पांडे, डॉ. एसके चतुर्वेदी ने, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अरुणा अग्रवाल, प्रबंधक सज्जन कुमार खरे ने, कार्यालय छावनी परिषद झांसी में अशोक, त्रिलोक चंद्र कौशिक ने, बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. दीपशिखा मित्तल, डॉ. संजय सक्सेना ने, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केके गुप्ता, प्रधानाचार्य हरचरण पाल ने, कांग्रेस के मनीराम कुशवाहा, हरवंश लाल, जानकी शरण वर्मा, नरोत्तम स्वामी, राजेंद्र शर्मा, रसीद कुरैशी ने, महर्षि वाल्मीकि सहकारी ऋण समिति के अध्यक्ष नरेश डागौर, सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने, आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. स्वाती भदौरिया, डा. अपूर्वा ने, भाजपा किसान मोर्चा के लाखन सिंह, गोविंद प्रताप सिंह ने, शिक्षक इंटर कालेज में प्रबंधक जानकी शरण वर्मा, प्रधानाचार्य धर्मराज यादव, चंद्रिका प्रसाद ने, जन चेतना युवा समिति के मुकेश सिंघल, सुरजीत सिंह चावला ने, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के पंकज रावत, धरन शर्मा ने, जिला बस आपरेटर्स एसोसिएशन एवं झांसी मऊरानीपुर एसोसिएशन के कार्यालय में ओम प्रकाश राय ने, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुशवाहा, किशोरी लाल कुशवाहा, निर्मल सिंह, राजेश कुशवाहा ने, दीन दयाल नगर में कमल अतरौलिया, डा. प्रमोद ने राष्ट्रपिता को पुष्प अर्पित किए।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के डा. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार ने, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, दीपक त्रिपाठी ने, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्यामजी कृष्ण मिश्र, यज्ञपाल सिंह, अजय वर्मा ने, महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक जय सिंह सेंगर, अखिलेश तिवारी ने, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, श्रीराम बिलगैया ने, लोक मान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, ज्योति इंदापुरकर, कल्पना श्रीवास, रेनू पटेल ने, एसपीआई इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, नृपत कुमार सोलंकी ने, बुंदेलखंड अग्रवाल नव युवक समिति के महामंत्री मनोज अग्रवाल ने, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, महेश उपाध्याय ने, अटल कल्याण समिति हाजी जावेद, प्रबंधक मोहम्मद जुबैर ने, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के अंकुर अग्रवाल, सुभाष चौरसिया ने, बलौरा स्थित डिजीटल गांव में केंद्र संचालक वीर बहादुर, जिला प्रबंधक जुबैर अहमद, प्रधान सुनीता, शिव कुमार जैसवाल ने, प्रगति सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की सचिव मिलन सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश रिछारिया ने, स्काउट गाइड जिला संस्था के कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक मंशाराम पटेल, डॉ. बीआर गुप्ता, पूनम संधू ने, डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में अध्यक्ष डॉ. केजी द्विवेदी, डॉ. शरद द्विवेदी ने, अक्षय जन सेवा समिति की सविता पचौरी, मनोज पाठक, पूनम अवस्थी ने, लायंस क्लब झांसी सिटी के डिस्ट्रिक्ट लॉयन नवीन गुप्ता, आनंद अग्रवाल, आनंद सक्सेना, रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में संगठन मंत्री अजय यादव, कौशल त्रिपाठी, अमृत राज वर्मा ने, व्यापार मंडल रक्सा के राम गोपाल विश्वारी, हर प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार खरे, पंकज सांवला, मोहन गुप्ता ने, भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, विधायक राजीव सिंह, डॉ. धन्नू लाल गौतम, प्रियांशु डे, महापौर रामतीर्थ सिंघल ने, बड़ागांव स्थित डिजिटल गांव में केंद्र संचालक कमलेश्वर, जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा ने, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, प्रभु दयाल राजपूत, आनंद प्रताप ने, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एसएस सिंह, डॉ. बीबी त्रिपाठी डॉ. जितेंद्र कुमार ने, श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस में निदेशक डॉ. दिप्तेंदु गोस्वामी, कुलदीप सविता, भूपेंद्र सिंह सेंगर ने, रानी झांसी लायंस क्लब की अध्यक्षा चित्रा सिंह, वीरेश्वर शुक्ला ने, वेदांत फोटोग्राफी ग्रुप ऑफ एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के आरिफ शहडौली, अखिलेश चतुर्वेदी, महेश रावत, लक्ष्मण स्वरूप ने, एनडी तिवारी मेमोरियल इंटर कालेज में प्रबंधक संजीव कुमार तिवारी, प्रधानाचार्या रमेश गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। रेलवे स्टेशन के डांडी मार्च पर भी पुष्पांजलि की गई।
बापू की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते पूर्व मंत्री प्रदीप जैन।