फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा के दर्शन को कतारें, गूंजे जयकारे

Mon, 28 Aug 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ganesji, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महानगर में गणेश उत्सव पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जा रही हैं। रविवार को सभी गणेश मंदिरों के अलावा पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारें लगाते हुए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस मौके पर गणेश उत्सव समितियों की ओर से सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर, दुर्ग के प्राचीन गणेश मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित गणेश मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह अभिषेक, श्रृंगार और कीर्तन किया। शाम को शहर, सीपरी, सदर के आकर्षक पंडालों में सजे भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपोें के दर्शन किए। रात भर चहल - पहल बनी रही। इसी क्रम में गुसाईंपुरा स्थित बड़ामठ चाचर समिति के सदस्यों ने गणेश जी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। राजेंद्र सोनी बांदा वाले, दिलीप महोबिया, राजीव ने भगवान की आरती की। इधर गोलाकुआं के पन्नालाल - पुरानी नझाई में पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर लगे पंडाल में भगवान गणेश की पूजा अर्चना चेतन, पवन, राकेश श्रीवास्तव, आयुष ने की। आरती दौरान बच्चियों ने दीप नृत्य किया।

मराठी नाटक देवा शप्पथ की प्रस्तुति
महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के अंतर्गत रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महाराष्ट्र मंडल क ानपुर के कलाकारों ने मराठी नाटक देवा शप्पथ की मोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों में संजय फड़के, अशोक कुलकर्णी, अजय तांबे, विजय डहाले, निशा देव, पारितोष कोतवाल, अभिनव, अभिश्री वैजापुरकर, शशांक फुल्के , उज्जवला नेने ने अपनी प्रतिभा से लोगों को परिचय कराया। नाटक के निदेशक वर्षा फडनीस रही। जबकि संगीत गौरव केलकर ने दिया। संचालन सुचेता कोतवाल व चित्रा केलकर ने किया।  
विज्ञापन


बच्चे बने भगवान
पीतांबरा इंक्लेव में गणेश उत्सव पर जेसीआई कोहिनूर की ओर से भगवान के विभिन्न रूपों की झांकियां सजाई गईं। बच्चों ने देवी देवताओं के स्वरूप धारण किए। संस्था की अध्यक्षा वैशाली पुंशी, सोनम मखीजा, नेहा वर्मा, ऋद्धि सब्रवाल, रोशनी जैसवानी, भावना कोहली, भूमिका सिंह, कंचन कारनानी, राखी बजाज, शालिनी पराडकर ने भगवान गणेश की महाआरती की। इसके बाद मधुर भजनों पर सभी ने भक्ति नृत्य किया। आरती के बाद बच्चोें को पुरस्कार बांटे गए ।  

जरीन ने हाथ पर रचे गजानन
एक - दूसरे के  धर्म का सम्मान ही भारत की सांप्रदायिक एकता का आधार हैं, जिसका उदाहरण बच्चों ने प्रस्तुत किया है। पत्रकार भवन में हुई प्रतियोगिता में जरीन खान ने अपने हाथ पर मेहंदी से गणेश भगवान को रचाया। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की ओर से हुई प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुशीला दुबे, संध्या त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, गीता सेन, साजिया खान, सुरेखा पांडेय, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें