फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेल’ में हो रहा था ‘खेल’

Tue, 23 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में बन रहे एस्ट्रोटर्फ के बेस निर्माण में गुणवत्ता से हो रहे खेल को मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। मानकों को ताक पर रख कर हो रहे निर्माण को लेकर मंडलायुक्त ने ठेकेदार व क्षेत्रीय खेल अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने समय पर गुणवत्ता युक्त काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हॉकी खेलने के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में विश्व स्तरीय ग्राउंड बनाया जा रहा है। ग्राउंड के लिए नीदरलैंड से एस्ट्रोटर्फ मंगाया जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए करोड़ों की लागत से बेस तैयार हो रहा है। रविवार को मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने स्टेडियम पहुंचकर एस्ट्रोटर्फ के बेस निर्माण की जांच की। उन्होंने बेस की खुदाई कराकर गिट्टी व सरिया देखा जो मानक के अनुरूप नहीं मिला।

बेस के लिए 40 एमएम की गिट्टी बिछाई जानी थी, लेकिन मौके पर दस एमएम की गिट्टी डाली गई थी। वहीं, छह सेंटीमीटर के सरिये की जगह चार सेंटीमीटर का सरिया डाला गया। मानक के विपरीत काम होता देख मंडलायुक्त की भौंहें तन गईं।
विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए तय मानक के अनुसार समय पर काम करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ तो भुगतान रोक दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय खेल अधिकारी को डांटते हुए कहा कि गुणवत्ता हीन हो रहे काम का निरीक्षण क्यों नहीं किया।

गौरतलब हो कि एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए वर्ष 2002 में करीब तीन करोड़ रुपये की योजना बनाई गई थी। काम होते होते वर्ष 2016 आ गया और प्रोजेक्ट करीब 16 करोड़ रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें