फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलरी को बनाया अस्थायी वेटिंग रूम

विज्ञापन
jhansi railway station - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर वीआईपी रूम की गैलरी में बेंच डालकर अस्थायी वेटिंग रूम बना दिया गया है। हमेशा खाली रहने वाली इस गैलरी में अब कदम रखने की तक जगह नहीं है। स्टेशन अधिकारियों को यह निर्णय सामान्य वेटिंग रूम में चल रहे निर्माण कार्य के पूरा न होने के कारण लेना पड़ा है।  
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर एस्केलेटर के पास बने पुरुष व महिला सामान्य वेटिंग रूम में 27 जनवरी से निर्माण कार्य चल रहा है। वेटिंग रूम में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह काम एक महीने में पूरा होना था, लेकिन चार माह बाद भी अधूरा पड़ा है। इस भीषण गर्मी में यात्री बैठने के लिए परेशान हो रहे थे। मजबूरन, स्टेशन अधिकारियों को वीआईपी रूम के सामने गैलरी में बेंच डालकर उसे अस्थायी वेटिंग रूम बनाना पड़ गया। हालांकि, इस व्यवस्था के कारण पूछताछ व आसपास बने कार्यालयों के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी रूम तक आने वाले रास्ते की सुंदरता भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें