फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime News: असलहे लहराते हुए आए बदमाश, 3 मिनट में लूट लिए 3 लाख रुपये

Thu, 17 Sep 2020 11:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन
बरुआसागर (झांसी)। मंगलवार की दोपहर को झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक मसाला व्यापारी के दो मुनीमों को रोककर असलहों के बल पर तीन लाख का रुपये लूट लिया। मुनीम भी बाइक पर सवार थे। लूटपाट करने के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए झांसी की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की खोज में घंटों चेकिंग भी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


झांसी के सुभाषगंज में अरविंद ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। इस फर्म से धनिया और मिर्च की सप्लाई जिले भर में होती है। मंगलवार को इस फर्म के दो मुनीम रिंकू साहू और नितिन साहू बाइक से पृथ्वीपुर, निबाड़ी और बरुआसागर तगादा करने गये थे। दोपहर को करीब तीन बजे बरुआसागर से तगादा करके झांसी लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम बनगुआ के निकट पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आए और असलहे दिखाकर मुनीम की बाइक को रुकवा लिया और कैश से भरा बैग छीनकर झांसी की तरफ फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी वारदात महज 3 मिनट में अंजाम दे दी गई। मुनीम का कहना है कि पहले उन लोगों ने 100 नंबर डॉयल किया, लेकिन जब नहीं लगा तो फर्म मालिक को सूचना दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों के संबंध में जानकारी करने के बाद कई प्वाइंट पर चेकिंग भी की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


सीओ टहरौली विवेक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वह भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें