फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: इस बार से सेमेस्टर परीक्षाओं में नहीं आएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न, तीन घंटे की होगी लिखित परीक्षा

Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि आगामी सेमेस्टर परीक्षाएं परंपरागत पद्धति पर लिखित रूप में संपन्न कराई जाएंगीं। परीक्षा का समय भी तीन घंटे का होगा। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अनिवार्य विषयों में ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही आएंगे, क्योंकि ये शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आगामी सेमेस्टर की परीक्षाओं का पैटर्न पहले जैसा कर दिया है। अब दिसंबर या जनवरी से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय की बजाय लिखित में होंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान बीयू ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया था। सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते थे। परीक्षा का समय भी 50 फीसदी घटाकर डेढ़ घंटे कर दिया गया था। छात्र-छात्राओं को 50 में से 35 सवाल हल करने होते थे। अब कोरोना महामारी थम चुकी है। ऐसे में बीयू ने दिसंबर-जनवरी से शुरू होने वाली सेमेस्टर की परीक्षाओं का पैटर्न फिर से पहले जैसा करने का निर्णय लिया है।

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि आगामी सेमेस्टर परीक्षाएं परंपरागत पद्धति पर लिखित रूप में संपन्न कराई जाएंगीं। परीक्षा का समय भी तीन घंटे का होगा। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अनिवार्य विषयों में ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही आएंगे, क्योंकि ये शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें