झांसी। रेल मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ''लीन सीजन'' की घोषणा की गई है। जिसके तहत कुछ श्रेणी की माल ढुलाई पर व्यस्त मौसम शुल्क नहीं लिया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके अनुसार, कवर वैगनों (बीसीएन समूह) में परिवहन की जाने वाली सभी वस्तुओं पर जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 के दौरान बीएससी से छूट रहेगी। इसी प्रकार, खुले वैगनों में परिवहन की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं पर अगस्त एवं सितंबर 2026 में शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट तथा लोहा एवं इस्पात से संबंधित कुछ वस्तुएं इस छूट के दायरे में नहीं होंगी। रेलवे द्वारा यह व्यवस्था उद्योगों, व्यापारियों एवं संभावित ग्राहकों को कम लागत पर माल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक रेल माल लदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।व्यापारी एवं उद्योग जगत के ग्राहक इस अवधि का लाभ उठाकर अपनी माल ढुलाई रेलवे के माध्यम से अधिक किफायती दरों पर कर सकते हैं।