फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर जुलाई से ‘वाई फाई’ फ्री

Sat, 28 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wifi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जुलाई माह से फ्री ‘वाई फाई’ की सुविधा मिलने लगेगी। इस व्यवस्था को चालू करने के लिए ‘रेल टेल’ ने उपकरणों की खरीदारी कर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, अगस्त से ग्वालियर स्टेशन पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग, ट्रेन की लोकेशन आदि कार्यों में आसानी होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के रेल बजट में मंडल के झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर ‘वाई-फाई’ सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई थी, मगर तब से इस सुविधा के शुरू होने पर संशय बना हुआ था। मगर, अब झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर ‘वाई-फाई’ सुविधा का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे की इंटरनेट नेटवर्किंग ‘रेल टेल’ ने झांसी में लगने वाले उपकरणों की खरीद कर उनकी टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों को जुलाई के प्रथम सप्ताह से झांसी में ‘वाई-फाई’ सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अगस्त से यह सुविधा ग्वालियर स्टेशन पर भी शुरू हो जाएगी। इस सुविधा का अधिकार यात्रियों को कैसे मिलेगा? यह सिस्टम लगने पर ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन


यह मिलेगी सुविधा
- यात्री ‘वाई फाई’ की मदद से बिना रिचार्ज के ही मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग कर सकेंगे।
-  ‘वाई फाई’ की मदद से यात्री स्टेशन पर ही बैठे-बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।
- यात्रियों को ट्रेनों की पोजीशन व वेटिंग टिकट की स्थिति पता करना आसान हो जाएगा।
- यात्री अगर टिकट या कोई आवश्यक प्रपत्र या वीडियो डाउनलोड करना चाहता है तो उसे आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें