झांसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रत्येक वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहा है। इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं है। पूरे उत्साह से जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करवा रही हैं। वहीं कई चिकित्सा कार्य में डटी हुई हैं। इनका कहना है, कि आज हम सभी की यह अहम जिम्मेदारी है, कि हमारे देश का प्रत्येक नागरिक कोरोना से बचा रहे। लॉकडाउन में कोई भूखे पेट न सो सके। हमारी देश की एकता एक बार फिर पूरे विश्व में नजीर बननी चाहिए।
हम सभी महिलायें प्रतिदिन नि:शुल्क खाना तैयार करती है। जो पैकेट में रखकर जरूरतमंद तक भेजती भी हैं।
दीपा छाबड़ा, निवासी रस बहार कालोनी
लॉकडाउन में सभी जरूरतमंद परिवार तक खाना पहुंचे। इसके लिए हम सभी जागरूक हैं। खाना तैयार कर उसे पहुंचाती हैं।
नीतू सिंह निवासी रस बहार कालोनी
चिकित्सा कार्य के साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जागरूक करती हूं। ताकि लोग कोरोना वायरस को लेकर सजग रहें।
ऋतु सक्सेना, स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज
वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को मास्क लगाना चाहिए। साथ ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
पूनम देवी, स्टाफ नर्स जिला अस्पताल