अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत रविवार को शहर के खुशीपुरा मुहल्ले में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक महिलाओं की नि:शुल्क जांच कर उन्हें परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन दो दिसंबर को खुशीपुरा के छोटी काली माई मंदिर के पास स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में होगा। शिविर सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर बारह बजे तक चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ महिला चिकित्सक महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें परामर्श प्रदान करेंगी। शिविर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को अपनी सेहत की जांच कराने का मौका मिलेगा। यदि आपके भी मन में अपनी सेहत को लेकर किसी तरह की शंका है, देर मत किए, शिविर में चले आइये और अपनी जांच कराइये। क्योंकि, समय रहते शुरू हुआ इलाज, गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।