फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का जालसाज दे रहे झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मसीहागंज निवासी इंजीनियर के पास मैसेज आया था कि शेयर मार्केट में एआई टूल की मदद से तीन माह में पैसा दोगुना हो जाएगा। उनको एक लिंक भेजा गया। उस पर क्लिक करने पर उनको टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया गया। उनका एक डिजिटल वॉलेट बनाया गया। डिजिटल वॉलेट में उन्होंने दस लाख रुपये निवेश कर दिए। पंद्रह दिन के भीतर ही यह रकम बढ़कर 14 लाख हो गई। मुनाफा देख उन्होंने 7 लाख और जमा कर दिए। एक माह बाद यह रकम बढ़कर 30 लाख रुपये हो गई। जब उन्होंने यह रकम निकालने की कोशिश की तब वह यह रकम निकाल नहीं सके। तमाम कोशिश बेकार होने के बाद उनको ठगी का अहसास हुआ। उनके पुलिस को बताने से पहले ही जालसाज रुपये निकालकर उनका खाता बंद कर चुके थे।

बुंदेलखंड का यह कोई अकेला मामला नहीं है। साइबर ठग आजकल इस तरीके का धड़ल्ले से इस्तेमाल करके लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। साइबर थाने में इस तरह 19 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि जालसाज एआई तकनीक का हवाला देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। उनसे कहा जाता है कि एआई तरीके से शेयर मार्केट में आसानी से पैसा दोगुना हो सकता है। फर्जी एप पर उनका डीमैट खाता खोल देते हैं। यह एप पूरी तरह जालसाजों के हाथ में रहता है। पहले फर्जी तरीके से उनका मुनाफा दिखाया जाता है जब वह पैसा निकालने की कोशिश करते हैं, तब अकाउंट से पैसा बाहर निकल नहीं पाता। सीओ (साइबर अपराध) आलोक अग्रहरि का कहना है कि जागरूक रहने पर इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। शिकायत मिलने पर पुलिस भी अपने स्तर से कार्रवाई करती है।
विज्ञापन


इनसेट

विदेशों में चला रहे गिरोह



शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देने वालों का गिरोह दुबई समेत अन्य एशियाई देशों से चल रहा है। ऐसे मामलों की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को इनकी लोकेशन मिली थी। यह गिरोह सिम और बैंक भी बाहर के लोगों का ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
जालसाजी से बचने को इनका रखें ध्यान


- शेयर की खरीद-फरोख्त हमेशा अधिकारिक ब्रोकर के माध्यम से ही करें। थर्ड पार्टी एप पर भरोसा न करें।


- शेयर बाजार पूरी तरह से सेबी की निगरानी में रहता है। कोई भी तकनीक ऐसी नहीं है जो निश्चित समय में पैसा दोगुना-तिगुना करे। इन पर भरोसा न करें।

- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।



- टेलीग्राम ग्रुप के जरिये सबसे अधिक धोखाधड़ी हो रही है। ऐसे में टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें।



- किसी भी संदिग्ध एप को इंस्टॉल न करें।

इनसेट
यहां करें शिकायत



ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें या झोकनबाग स्थित साइबर अपराध थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। इसकी शिकायत साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें