फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर 40 युवकों को ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी राजेश मिश्रा को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिरगांव निवासी राजेश करीब एक साल से वांछित था। उस पर 40 युवकों से 30 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन

राजेश मिश्रा ‘मेक आइडिया मेडिटेशन’ नाम से एक एनजीओ चलाता है। आरोप है कि उसने इस एनजीओ के माध्यम से नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नई दिल्ली निवासी नसीम भी इस ठगी में उसका साथ देता था। पिछले साल नवाबाद थाने में राजेश और नसीम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राजेश झांसी से बाहर चला गया था। कुछ माह बाद वह वापस अपने गांव में रहने लगा, जिसकी पुलिस को भनक नहीं लगी। कई पीड़ित लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे।
शनिवार को चिरगांव में राजेश की माैजूदगी की सूचना मिलने पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की टीम पहुंची। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विकास कुमार के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। राजेश के खिलाफ चिरगांव और नवाबाद थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। वांछित साथी नसीम की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें