झांसी। शिवाजी नगर निवासी सहदेव गुप्ता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में सिविल लाइन निवासी एक युवक पर जमीन खरीद में पार्टनरशिप के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
उन्होंने युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया कि वे वन विभाग में सेक्शन अफसर के पद से सेवानिवृत्त है। बताया कि रिटायर्ड होते ही सिविल लाइन निवासी एक युवक ने जमीन खरीद में पार्टनरशिप का लालच देकर दस लाख रुपये लगाकर अधिक लाभ होने का वादा किया था। लेकिन अब तक कोई भी लाभ नहीं होने के कारण जब रुपयों की मांग की गई तो आरोपी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस में भी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रभावशाली युवक के हौसले बुलंद है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।