झांसी। बैंक अधिकारी बनकर साइबर अपराधियाें ने एक छात्र को तीन हजार रुपये का लालच देकर उसके खाते की जानकारी लेकर पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मैसेज देखकर घबराए छात्र ने इसकी सूचना पुलिस व साइबर सेल को दी है।
थाना मऊरानीपुर के धवाकर गांव निवासी मिथलेश सिंह एक कॉलेज से बीएससी फाइनल के छात्र हैं। 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। इसके बाद उनको बताया गया कि उनके मोबाइल पर एक एप का लिंक भेजा गया है, उसे डाउनलोड करने के बाद खाते में तीन हजार रुपये आ जाएंगे। लालच में आकर उन्हाेंने एप डाउनलोड किया। कुछ देर में उनके खाते से पंद्रह हजार रुपये निकल गए। रुपये निकलने का मैसेज निकलता देख वह घबरा गए। तत्काल इसकी जानकारी बैंक व पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी एप डाउनलोड कर खाते से रुपये निकल जाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसकी पुलिस व साइबर सेल जांच कर रही है।