फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात दूसरे के लगाकर ले लिया 50 हजार का कर्ज, बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजात दूसरे के लगाकर ले लिया 50 हजार का कर्ज, बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

झांसी। नंदनपुरा स्थित इलाहाबाद बैंक में धोखाधड़ी की गई। एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के कागजात लगाकर 50 हजार रुपये का कर्ज ले लिया। इसके बाद उसने उसकी किस्त नहीं भरी तो नोटिस उस व्यक्ति के पास गया जिसके कागजात लगाए गए थे। इससे वह सकते में आ गया। उसका कहना है कि उसने को कोई कर्ज बैंक से लिया ही नहीं है। इसके बाद उसने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बैंक के वर्तमान व पूर्व बैंक मैनेजर, दलाल व कर्ज लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर सूजे खां खिड़की निवासी मोहम्मद हारून ने बताया कि पिछले दिनों उसे नंदनपुरा स्थित इलाहाबाद बैंक का नोटिस मिला कि वह अपनी ऋण की किस्तें नहीं भर रहे हैं। नोटिस पाकर वह हैरान हो गए, क्योंकि उन्होंने तो कोई ऋण ही नहीं ले रखा था। लोक अदालत में नोटिस प्रस्तुत किया और एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। जांच होने पर बैंक मैनेजर ने उसे अपने पास बुलाया। बैंक जाकर पता चला कि उसके नाम के पहचान पत्रों की मदद और फर्जी हस्ताक्षर कर 50 हजार का ऋण न्यू जींस ज्वाइन के नामक खाते में जमा कराया गया है। पूर्व बैंक मैनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह गवाह हैं। अब बैंक मैनेजर उस पर ऋण जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस बीच उसे ध्यान आया कि 2015 में उसने सागर गेट निवासी दलाल कमलेश अमराया को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 50 हजार ऋण दिलाने के लिए अपने दस्तावेज दिए थे, लेकिन 20 दिन बाद ही उसने वह कागज उसे लौटा दिए थे। दलाल ने उससे कहा था कि उसे ऋण नहीं मिल सकता है। बाद में उसने ही उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर दूसरे को ऋण दिला दिया। पुलिस ने दलाल कमलेश अमरया, पूर्व मैनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह, मैनेजर राजेश सोनकर व गणेश न्यू जींस ज्वाइन के खिलाफ धारा 420,467,468,471 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें