फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत खूब: डेढ़ सौ दिन से ज्यादा दे दिया रोजगार

Mon, 05 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
बहुत खूब: डेढ़ सौ दिन से ज्यादा दे दिया रोजगार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूर आए दिन काम न मिलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। लेकिन, गुरसराय ब्लाक की 19 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने मजदूरों को निर्धारित 150 दिन से भी अधिक काम दे दिया था। इन ग्राम पंचायतों से अधिक दिनों के भुगतान की वसूली की गई है।
विज्ञापन


गुरसरांय ब्लाक की ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यों को जब वेबसाइट पर अपलोड किया गया तो पता चला कि 19 ग्राम पंचायतों ने 57 जॉब कार्डधारकों से 23 अगस्त तक 150 दिन से अधिक का कार्य करा दिया और उनका भुगतान भी कर दिया गया।

जबकि, कार्डधारक को 150 दिन से अधिक का कार्य नहीं दिया जाना चाहिए। ग्राम आमली में पांच परिवारों, ग्राम बगरौनी में 13 परिवारों, ग्राम बंका पहाड़ी और बड़ोखर में 01- 01 परिवार, चौकरी में दो परिवार, ढुरबई में तीन परिवार, गढ़ा में एक परिवार, गोरपुरा में दो परिवार, हैबतपुरा में एक परिवार, इटौरा में तीन परिवार, करगुंवा बुजुर्ग में दो परिवार, खड़ौरा, खैरी और पसौरा में एक-एक परिवार, राजापुर में दो परिवार, रजवारा में नौ परिवार, सुजवां में दो, ताई में छह और तुर्क लहचूरा में एक परिवार को 150 दिन से अधिक रोजगार दे दिया गया। इस तरह इन ग्राम पंचायतों से 37,414 रुपयों की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम व रोजगार राजकुमार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के माध्यम से इन ग्राम पंचायतों से वसूली कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें