फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 315 कबाड़ वाहनों की सूचना दर्ज करेंगी परिवहन विभाग की चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। परिवहन विभाग द्वारा कई बार सूचना जारी करने के बाद भी 84 सरकारी विभागों ने 315 कबाड़ वाहनों की स्थिति मेटल स्क्रैप ट्रेड कारपोरेशन (एमएसटीसी) पोर्टल पर दर्ज नहीं की है। जिसके चलते कबाड़ वाहनों की नीलामी नहीं हो सकी है। परिवहन विभाग ने चार टीमें गठित कर दी हैं। टीमें सरकारी विभागों के कबाड़ वाहनों का मूल्यांकन कर एमएसटीसी पोर्टल पर दर्ज करेंगी।
विज्ञापन

नई वाहन स्क्रैप नीति लागू होते ही परिवहन विभाग ने 15 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके 84 विभागों के 315 वाहनों को कबाड़ घोषित किया गया था। वाहनों पर कबाड़ की मुहर लगते ही वाहनों की नीलामी की श्रेणी में रखा गया था। परिवहन विभाग द्वारा कबाड़ वाहनों की सूचना एमएसटीसी पोर्टल पर दर्ज करने की सूचना जारी की थी। लेकिन कई बार सूचना जारी होने के बाद महज एक ही सरकारी संस्थान ने वाहन की स्थिति पोर्टल पर दर्ज की है। जिसके चलते परिवहन विभाग ने चार टीमों का गठन कर दिया है। जिसमें एआरटीओ प्रर्वतन, एआरटीओ प्रशासन एवं दो पीटीओ की अगुवाई में चार टीमें गठित की गईं हैं। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सुजीत कुमार सिंह नेे बताया कि कई बार सूचना जारी करने के बाद भी सरकारी विभाग कबाड़ वाहनों की सूचना पोर्टल पर दर्ज नहीं कर रहे हैं। इसके लिए चार टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें