फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत से मोटर चोरी करने वाले चार लोग गिरफ्तार, चार मोटर समेत दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरुआसागर। ग्राम धमनाखुर्द में किसानों के खेत पर सिंचाई कार्य के लिए लगी विद्युत मोटरों की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर विद्युत मोटरों की बरामदगी कर ली है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह ने बताया कि धमना चौकी क्षेत्र में विगत दो दिसंबर को किसान के खेत में सिंचाई कार्य के लिए लगी विद्युत मोटरों के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी बेतवा पुल धमना रोड से बसंत कुमार निवासी ग्राम खड़ेसर, श्रीराम, पहलवान रैकवार, बृजेंद्र निवासी खड़ेसर को गिरफ्तार कर उनके पास से चार विद्युत मोटर समेत दो बाइक बरामद की गई। इस दौरान धमना चौकी प्रभारी नवाब सिंह, विशाल कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें