मोंठ। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोंठ-भांडेर मार्ग पर स्थित शीतला विद्युत गृह के पास हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब भरोसा गांव में शादी समारोह से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को एंबुलेंस तथा पुलिस की सहायता से तत्काल मोंठ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मनीष (20) निवासी चिरगांव, शारदा कुशवाहा (35) एवं उनके बेटे शिवा (8) और नीतू कुशवाहा (25) निवासी भांडेर के रूप में हुई है। संवाद