फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मोबाइल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस के हाथ आए मोबाइल चोर ‌
विज्ञापन
झांसी। थाना सदर बाजार पुलिस ने चार शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन

सोमवार को सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर झांसी-मऊरानीपुर मार्ग से थाना कोतवाली के नई बस्ती निवासी मोहित परिहार, शनि साहू, नरेंद्र चतुर्वेदी व खुशीपुरा निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल भी बरामद किए। पूछताछ में अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी करने की जानकारी दी। जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। पकडे़ गए आरोपी नरेंद्र, मोहित व शनि पर नवाबाद, सदर बाजार, जीआरपी में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में कई और जानकारियां भी पुलिस को मिली हैं। टीम में एसआई पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, देवराज मौर्या, विजय कुमार, जितेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांसी। कोतावाली के बड़ा बाजार से एक युवती का पर्स चोरी कर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया।
कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती परिजनों के साथ सोमवार की शाम बड़ा बाजार खरीदारी करने गई थी। शाम करीब 5 बजे बड़ा बाजार में सामान खरीदते समय एक महिला पर्स चोरी कर भागने लगी। यह देेखकर युवती के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला के पास से पर्स भी बरामद हुआ है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें