फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार सदस्यीय कमेटी लगाएगी बसपा उम्मीदवारों के नाम पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। मुख्यालय से पार्टी नेताओं को इस संबंध में लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए दो चरण तय किए गए हैं। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार को ही पार्टी अपना सिंबल देगी। इनकी स्क्रीनिंग के लिए पार्टी ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। पार्टी नेताओं का कहना है अंतिम आरक्षण तय होते ही पार्षदों को टिकट वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद नगर निकाय चुनाव ने बसपा के लिए करो या मरो जैसी स्थिति पैदा कर दी है। इस वजह से बसपा ने निकाय चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ने का मन बनाया है। मुख्यालय से स्थानीय पदाधिकारियों को नियमित निर्देश दिए जा रहे हैं। चुनाव संचालित करने के लिए अभी से चार वरिष्ठ पदाधिकारियों की कमेटी बना दी गई है। कमेटी में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, मंडल कोआर्डिनेटर कैलाश पाल समेत प्रत्येक वार्ड के विधानसभा अध्यक्ष को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार के मुताबिक पार्षद उम्मीदवारों के लिए पार्टी ने आंतरिक सर्वे कराया है। इसके बाद टिकट मांगने वालों की स्क्रीनिंग होगी। कमेटी के निर्णय के मुताबिक पार्षदों को पार्टी का सिंबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें