फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 09 Jan 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी से लगे मध्‍य प्रदेेश्‍ा के दतिया ‌‌जिले के भांडेर थाने के एक गांव में पंद्रह साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार आरोपियों में से एक उसका पूर्व मंगेतर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किशोरी तीन जनवरी को तड़के अपने घर से लापता हो गई थी। तलाशने के बाद पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। चार जनवरी को वह घर के पास ही सरसों के खेत में मिली। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि तीन जनवरी रात करीब ग्यारह बजे वीरेंद्र साहू ने उसे फोन कर घर के पीछे बुलाया, लेकिन रात होने के कारण वह नहीं गई। सुबह करीब चार बजे उसका फिर से फोन आया तो वह घर के बगल में बने बाड़े में उससे मिलने चली गई। वहां उसके अलावा जयप्रकाश साहू, नवल साहू तथा पूर्व मंगेतर ग्राम खिरिया खोदस निवासी भारत यादव भी खड़े थे। चारों उसे उठाकर खेत में ले गए और गलत काम किया। वह डर की वजह से सारे दिन खेत में ही छुपी रही।

किशोरी के मुताबिक दो जनवरी को ही वीरेंद्र ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था। किशोरी चारों आरोपियों से मोबाइल पर बात करती थी, यह बात मोबाइल की कॉल डिटेल में सामने आई है। भारत यादव उसका पूर्व मंगेतर है और उसकी शादी किसी दूसरी जगह हो चुकी है, लेकिन उसकी बातचीत किशोरी से चलती रहती थी। पुलिस ने वीरेंद्र और जयप्रकाश को पहूज नदी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें