झांसी। आगामी कोहरे के मौसम के मद्देनजर झांसी से संचालित व यहां से होकर गुजरने वाली चार दर्जन ट्रेनों का संचालन आठ जनवरी से उनतीस फरवरी के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 11015 डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस का बुधवार व शनिवार, 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस का सोमवार व गुरुवार, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस का बुधवार व शुक्रवार, 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस का सोमवार व शनिवार, 11107 डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस का बुधवार व शुक्रवार, 11108 अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस का गुरुवार व शनिवार, 11109 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का गुुरुवार व रविवार, 11010 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोमवार व शुक्रवार, 11123 डाउन बरौनी ग्वालियर मेल का सोमवार व शुक्रवार, 11124 अप ग्वालियर बरौनी मेल का गुरुवार व रविवार, 12001 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस का मंगलवार व शुक्रवार, 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस का मंगलवार व शुक्रवार, 12189 डाउन महाकौशल एक्सप्रेस का मंगलवार व शनिवार तथा 12190 अप महाकौशल एक्सप्रेस का संचालन बुधवार व रविवार को निरस्त रहेगा।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12191 अप श्रीधाम एक्सप्रेस का मंगलवार, गुरुवार व शनिवार, 12192 डाउन श्रीधाम एक्सप्रेस का सोमवार, बुधवार व शुक्रवार, 12279 डाउन ताज एक्सप्रेस का मंगलवार व गुरुवार, 12280 अप ताज एक्सप्रेस का मंगलवार व गुरुवार, 12409 अप गोंडवाना एक्सप्रेस का शुक्रवार, 12410 अप गोंडवाना एक्सप्रेस का बुधवार, 12447/22447 डाउन यूपी संपर्क क्रांति का बुधवार व रविवार, 12248/22448 अप यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मंगलवार व शनिवार, 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस का सोमवार व गुरुवार, 12534 अप पुष्पक एक्सप्रेस का बुधवार व शनिवार, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का मंगलवार व शुक्रवार, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस का गुरुवार व रविवार को संचालन रद रहेगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12615 डाउन जीटी एक्सप्रेस का मंगलवार, 12616 अप जीटी एक्सप्रेस का गुरुवार, 12715 डाउन सचखंड एक्सप्रेस का सोमवार व गुरुवार, 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस का बुधवार व शनिवार, 12721 डाउन सदर्न एक्सप्रेस का सोमवार, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस का बुधवार, 12723 डाउन एपी एक्सप्रेस का बुधवार, 12724 अप एपी एक्सप्रेस का गुरुवार, 12807 डाउन समता एक्सप्रेस का बुधवार, 12808 अप समता एक्सप्रेस का शुक्रवार, 12919 डाउन मालवा एक्सप्रेस का सोमवार व शुक्रवार, 12920 अप मालवा एक्सप्रेस का बुधवार व रविवार, 14009 डाउन पाताल कोट एक्सप्रेस का सोमवार व गुरुवार, 14010 अप पाताल कोट का बुधवार व शनिवार, 18237 डाउन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बुधवार व रविवार, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मंगलवार व शुक्रवार, 18477 डाउन उत्कल एक्सप्रेस का मंगलवार व शुक्रवार, 18478 अप सोमवार व शुक्रवार, 19665 खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस सोमवार व शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 19666 अप उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस का संचालन बुधवार व शनिवार को निरस्त रहेगा।