फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: लोडर की टक्कर से 4 डॉक्टर घायल, एक की हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर

Sun, 18 Nov 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरछा रोड पर सड़क हादसे में चार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार को मेडिकल कॉलेज कैम्पस निवासी डॉ. अखिलेश,  डॉ. यशार्थ शर्मा,  डॉ. विनोद,  डॉ. प्रदीप रविवार शाम कार द्वारा ओरछा तिगैला स्थित एक होटल पर गये थे।

विज्ञापन


वापस लौटते समय रास्ते में एक अस्पताल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने कार में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉ. विनोद की हालत गम्भीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुची। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें