झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चार दिनों में दूसरे शिक्षक को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। गोरखपुर में कराई गई जांच में हिंदी विभाग के शिक्षक में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक बीयू के चार लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है।
बीयू में भी कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद बीएड की शिक्षिका कोरोना संक्रमित हो गईं। चार दिन पहले बीएड के ही एक और शिक्षक में वायरस की पुष्टि हुई थी। अब हिंदी विभाग के शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही गोरखपुर स्थित अपने घर से लौटकर बीयू आए। बृहस्पतिवार को परिवार के कुछ सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर वह फिर से गोरखपुर चले गए। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। वहीं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों में दहशत है।
मेन गेट पर नहीं होती थर्मल स्क्रीनिंग
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मेन गेट पर थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग नहीं हो रही है। इस कारण किसी को बुखार होने पर भी नहीं पता चल पा रहा है। सिर्फ प्रशासनिक भवन में थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की जा रही है। वहीं, सैनिटाइजेशन भी लगातार नहीं हो रहा है।