फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पटाखे की आवाज निकालने वाली चार बुलेट पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट समेत ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। टीआई देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीम ने सीपरी बाजार, नंदनपुरा, मंडी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान नौ वाहनों पर कुल 1.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीओ (ट्रैफिक) मुकेश कुमार के मुताबिक चार बुलेट मोटर साइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट के पाई गई। बुलेट सवारों पर 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक बस और एक ट्रक में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीन ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाए गए, वाहन स्वामी पर 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चलाते हुए पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें