फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: व्यापारी के यहां चोरी की योजना बनाते चार हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस की टीम ने व्यापारी के यहां चोरी की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छैनी-हथौड़े और सब्बल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में से एक सब्बल पैंट के अंदर छुपाकर ले जा रहा था। इसी दरम्यान पुलिस ने दबोच लिया।
सीपरी बाजार थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि रेलवे पुल के पास कच्चे रास्ते पर पांच बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, कटर, छैनी, हथौड़े व सब्बल बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह आंतिया ताल स्थित एक व्यापारी के खाली घर में चोरी करने वाले थे। प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए प्रेमनगर निवासी सुंदर जाटव, रोहन कुशवाहा, गौरव परिहार, अनुराग शर्मा व शिवपुरी निवासी बृजेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रोहन कुशवाहा पर सात व बृजेश जाटव पर अलग-अलग थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

0000000
जुआ खेलते पांच हत्थे चढ़े

झांसी। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने महावीरन जानकी मंदिर के पास से पांच लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए महेश रायकवार, पंकज, शोभा रायकवार, हेमंत कुमार व भरत कुमार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की। ब्यूरो

000000

मारपीट का आरोप लगाया

झांसी। ग्राम सिजवाहा निवासी घनश्याम ने रक्सा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मसीहागंज निवासी शिवदयाल, अरविंद व मीरा पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


00000
फोटो
अयोध्या के लिए रवाना किया गया पुलिस बल
झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए मंगलवार को झांसी से पुलिस बल रवाना किया गया। यहां से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर समेत तीन सीओ, सीएफओ, चार इंस्पेक्टर, दो महिला सब इंस्पेक्टर, 25 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 15 महिला आरक्षी व 70 पुरुष आरक्षियों को रवाना किया गया। इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने अयोध्या जा रही पुलिस टीम को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निर्देश जारी किए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें