सकरार। जुआ खेलने के आरोप में सकरार थाना पुलिस की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम तेजपुर निवासी उपेंद्र, सतीश, यश व छोटू को बुड़ावली जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 5610 रुपये बरामद किए गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, उप निरीक्षक अर्पित त्यागी समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद