गुरसराय। कस्बे में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। दिन हो या रात, हर समय बिजली की आवाजाही बनी रहती है। जब आती है, तब अक्सर वोल्टेज कम होता है, जिससे विद्युत उपकरण भी नहीं चल पाते हैं। बिजली विभाग व्हाट्सऐप ग्रुप पर बिजली व्यवस्था सुधारने का मैसेज देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर देता है। इतना ही नहीं, अक्सर बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों का फोन रिसीव नहीं होता। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने मीटर में ज्यादा रीडिंग आने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि एक ओर बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही, वहीं दूसरी ओर बिजली के मीटर तेज चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं ने मीटरों की जांच व बिजली आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कराने की मांग की है। संवाद