फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीआरडीकर्मी की बेरहमी से पिटाई एवं लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गल्ला मंडी के पास सरेआम पीआरडी कर्मी दयाशंकर की पिटाई करने के साथ लूट करने के चार आरोपी युवकों को नवाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूट की रकम भी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से सभी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।

मोंठ के अमरा गांव निवासी पीआरडी कर्मी दयाशंकर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दयाशंकर के मुताबिक उसने मां के उपचार के लिए तालपुरा निवासी प्रशांत उर्फ गोलू से 35 हजार उधार लिए थे। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद ड्यूटी के दौैरान गोलू ने अपने भाई ऋषभ के साथ उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर नवाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने पानी की टंकी के पास से तालपुरा के कुरयाना मोहल्ला निवासी प्रशांत, ऋषभ समेत सागर गेट अंदर निवासी मोहित अमरया एवं अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी दीपक तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
थानों के अंदर गिड़गिड़ाते हुए युवकों ने पकड़े कान
चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके नवाबाद थाने लाई। थाने पहुंचते ही युवकों की हेकड़ी निकल गई। जिस तरह से शुक्रवार को सड़क पर पीआरडीकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, उसके उलट थाने में चारों पुलिस से माफी मांगते दिखे। युवकों ने कहा उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। कान पकड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें