फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोडवेज के रोजगार मेला में फार्म भरवाएंगे, जमा कराएंगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 15 अप्रैल को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में मेला लगेगा। इसमें अभ्यर्थी महिलाओं से एक फार्म भरवाकर दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। हैरानी है कि रोजगार मेला को सिर्फ दो दिन शेष हैं और कोई भी यह बताने को तैयार नहीं कि कितने पदों पर भर्ती होगी।



शासन ने प्रदेश में संविदा पर पांच हजार महिलाओं की भर्ती करना तय किया है। जिसके तहत 15 अप्रैल को ग्वालियर रोड स्थित महेंद्रपुरी कॉलोनी में बने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि 15 अप्रैल को संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती का मेला लगेगा। इसमें आने वाली अभ्यर्थियों से एक फार्म भरवाया जाएगा जिसके आधार पर मैरिट लिस्ट बनेगा। उनका कहना है कि आने वाले समय में काफी बसें आएंगी जिसके मद्देनजर भर्ती की जाएगी। भविष्य में कितनी बसें आएंगी, इसके बारे में पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- इंसेट

आर्डर कर दिया है, जल्द आएंगे बॉडी बोर्न कैमरे



झांसी। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि बॉडी बोर्न कैमरे खरीदने का ऑर्डर कर दिया है, जो जल्द आएंगे। बताते हैं झांसी रोडवेज को वर्ष 2018 में बॉडी बोर्न कैमरे मिले थे ताकि प्रवर्तन टीमें पारदर्शिता से बसों की चेकिंग करें। कुछ समय के बाद कैमरों को रख दिया गया, जो धूल फांकने से खराब हो गए। तब से अभी तक टीमें बिना कैमरा के चेकिंग कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें