फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: इनामी बिजली विभाग का पूर्व एसएसओ गिरफ्तार, शटडाउन के दौरान लाइन चालू कराने से लाइनमैन की हो गई थी मौत

Sat, 23 Apr 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

11 जुलाई 2021 को केशवपुर निवासी लाइनमैन दिनेश राजपूत शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था। अचानक लाइन चालू होने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला एसएसओ गोविंद के खिलाफ दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बिजली विभाग के पूर्व सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) गोविंद शरण द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। शटडाउन के दौरान लाइन चालू करने से एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद एसएसओ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से ही आरोपी एसएसओ फरार चल रहा था।

विज्ञापन


हमीरपुर के बरेठी निवासी गोविंद शरण द्विवेदी (50) सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन पर संविदा पर एसएसओ पद पर कार्यरत था। 11 जुलाई 2021 को केशवपुर निवासी लाइनमैन दिनेश राजपूत शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक लाइन चालू होने से दिनेश की करंट से मौत हो गई थी।

मृतक दिनेश की पत्नी ने एसएसओ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वो फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार की शाम उसे पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें