झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में पूर्व पार्षद और उनके पति की मौत हो गई। पूर्व पार्षद गायत्री पाठक अपने पति हरिश्चंद्र पाठक के साथ बाइक पर सवार होकर एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं।
इसी दरम्यान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। पूर्व पार्षद और उनके पति असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए, इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया।
हादसे में पूर्व पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ने मेडिकल कॉलेज लाए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से मऊरानीपुर क्षेत्र में शोक की लहर है।