फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामले में अखिलेश के करीबी रहे पूर्व विधायक दीपनारायण फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी रहे गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव फंस गए हैं। वह विजिलेंस जांच में 23 करोड़ से अधिक रकम का हिसाब नहीं दे पाए हैं। इस आधार पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत और चंद्रकांत यादव ने पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की शासन से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 2006 से 2016 के मध्य पूर्व विधायक दीपनारायण ने अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर शासन ने सतर्कता अधिष्ठान को पांच अप्रैल 2021 को पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की जांच के आदेश दिए।
पंद्रह माह तक चली जांच में पाया गया कि पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने अपने पद पर रहते हुए 14,30, 31, 444 रुपये की आय की, जबकि इस दरम्यान उनका व्यय 37, 32, 55, 844 रुपये रहा। यह व्यय उन्होंने संपत्तियां अर्जित करने व अपने भरण-पोषण पर किया। आय के मुकाबले पूर्व विधायक ने 23,02,24, 400 रुपये अधिक खर्च किए। इस राशि का वह जांच में विजिलेंस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसे आपराधिक दुराचरण मानते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण के खिलाफ विजिलेंस इंस्पेक्टर शंभू तिवारी ने विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अब इस मुकदमे की विवेचना विजिलेंस के कानपुर सेक्टर द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें