फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: असद-अशरफ एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, कैमरे में कैद की तस्वीरें; कर सकते हैं खुलासा?

Sat, 29 Apr 2023 04:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे और खुद जायजा लिया। साथ ही उन्होंने असद मामले में फेक एनकाउंटर की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर  शनिवार दोपहर को असद एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल से तथ्य जुटाए हैं। उन्होंने पारीछा थर्मल पावर के आसपास के इलाके का भी जायजा लिया। करीब आधे घंटे तक वहां मौजूद रहे। जिस स्थान पर गोली लगने के बाद असद गिरा था। उस स्थान पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर खुद लेट गए।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस का कहना है कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि एनकाउंटर फेक है। लेकिन तथ्य जो इशारा कर रहे हैं, उससे फेक एनकाउंटर की ओर इशारा मिलता है। असद का गोली लगने के बाद जिस जगह पर गिरना बताया गया। वहां आसपास पत्थर हैं, ऐसे में असद को चोट आनी चाहिए थी। लेकिन उसके सर में कोई चोट नहीं थी। इसी तरह एसटीएफ डिप्टी एसपी नावेंदु कुमार की दर्ज कराई एफआईआर और मौके की परिस्थितियों में काफी विरोधाभास है। इस मामले की बारीकी से जांच करने की जरूरत है। उनका कहना है कि वह जांच कर रहे न्यायिक सदस्यों से भी मुलाकात करके इन तथ्यों की ओर ध्यान दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें