फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- इनकी गुंडागर्दी को जनता नहीं भूली, हम चुनाव जीतेंगे; बागी होंगे Out

Sat, 29 Apr 2023 04:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भी जीत रहे हैं और बागियों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी में कई लोगों की चुनाव लड़ने की अपेक्षा होती है। मगर किसी एक को टिकट मिलता है। अब काफी लोगों को समझा लिया गया है। पार्टी के जो लोग विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बाहर किया जाएगा। झांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनावी मैदान में हैं। सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में तो जीत हासिल होगी वही, नगर निगम बोर्ड में भी बहुमत मिलेगा। एक सवाल के जवाब में बोले कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पिछली सरकारों में हुई गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जा को जनता भूली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें