फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लग्जरी जिंदगी के लिए पूर्व कर्मी ने रची थी लूट की साजिश

Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राम राजा दवा बाजार स्थित महेश मेडिकल एजेंसी में लूट का मास्टर माइंड उनके यहां काम करने वाला पूर्व कर्मचारी छोटे लाल राजपूत उर्फ पवन निकला। पूछताछ के दौरान पुलिस को मालूम चला कि छोटे लाल को लग्जरी जिंदगी जीने का शौक था। जुआ एवं सट्टा वह खूब खेलता था। इसमें काफी पैसा गवां चुका। कार भी उसने किस्त पर ले रखी थी। पैसों की कमी होने पर उसने दुकान में लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान छोटे लाल ने बताया कि करीब सात साल से वह महेश मेडिकल एजेंसी में नौकरी करता आया है। कुछ महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी। पैसों की जरूरत होने पर बड़ा हाथ मारने की फिराक में था। करेरा (शिवपुरी) में रहने वाला उसका रिश्तेदार दिनेश भी इस फिराक में था। छोटे लाल ने वारदात के लिए दिनेश को राजी किया। शनिवार का दिन वारदात के लिए उन्होंने तय किया। दिनेश एक दिन पहले ही छोटेलाल के घर आ गया। रात में दोनों ने शराब पी। इसके बाद मोटर साइकिल से रामराजा दवा बाजार जा पहुंचे। पार्किंग से सीधे ऊपरी मंजिल में जा पहुंचे। छोटे लाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घर से लाई मैक्सी पहन ली। नशे में होने की वजह से बाथरूम में दोनों को नींद आ गई। तड़के नींद टूटने पर दोनों नीचे आए। वारदात करके भाग निकले। कारोबारी विजय ने सीसीटीवी में हुलिया देखने के बाद छोटेलाल को काफी हद तक पहचान लिया लेकिन, उन्होंने पुलिस को चार नाम बताए। पुलिस के तलाशने पर तीन लोग घरों में मिल गए लेकिन, छोटे लाल नहीं मिला। यहां से पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने हाईवे के कैमरे खंगाले। कैमरों में दोनों बाइक से रक्सा की ओर जाने दिखाई पड़ गए। इसके बाद बुधवार आधी रात को पुलिस ने दोनों को घेर लिया।


आखिरकार पुलिस ने भी माना लूट
अभी तक पुलिस इसे चोरी की घटना ठहरा रही थी लेकिन, अब पुलिस भी इसे लूट की घटना मान रही है। मुठभेड़ के बाद झांसी पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में भी इसे लूट की घटना ही बताया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने भी इसे लूट की घटना बताते हुए कहा कि वारदात में दोनों दोनों आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन



इनसेट
व्यापारियों ने पुलिस टीम का किया अभिनंदन
लूट की वारदात का तीन दिन के भीतर ही अनावरण कर दिए जाने से खुश व्यापारियों ने जिला केमिस्ट एसोसिएशन और रामराजा दवा बाजार के बैनर तले एसएसपी कार्यालय के साथ नवाबाद थाने पहुंचकर अनावरण में शामिल पुलिस टीम का अभिनंदन किया। कारोबारियों ने नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री नितिन मोदी, संतोष साहू, चौधरी फिरोज, शिवांशु श्रीवास्तव, विजय बरसैया, अनिल दरगड़, पवन अरोड़ा, वैभव समेत अन्य कारोबारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें